राजस्थान
Jaipur: यूडीएच मंत्री ने भीलवाड़ा में निर्माणाधीन ब्रिजों का किया निरीक्षण
Tara Tandi
24 April 2025 10:28 AM IST

x
Jaipur जयपुर । नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को भीलवाड़ा शहर में नगर विकास न्यास द्वारा निर्माणाधीन चार ब्रिजों जोधड़ास चौराहा तथा जोधड़ास पुलिया
केशव पोरवाल हॉस्पिटल के नजदीक निर्माणाधीन पुल एवं सांगानेर पुल का निरीक्षण किया। मंत्री श्री खर्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान यूडीएच मंत्री ने नगर विकास न्यास के सचिव श्री ललित गोयल, अधीक्षण अभियंता श्री योगेश माथुर, न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विधायक श्री अशोक कोठारी की उपस्थिति में कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
पुलिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने डेढ़ महीने में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं सांगानेर पुलिया पर गार्डर डालने, कंक्रीट सहित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कार्य में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समयबद्धता और गुणवत्ता दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई संवेदक तय शर्तों के अनुसार कार्य नहीं करता, तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की।
इससे पूर्व मंत्री श्री खर्रा ने प्राचीन सिद्ध बलि हनुमान मंदिर एवं ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिंडा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया तथा परिंडे वितरित किए। उन्होंने जनसामान्य से गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक परिंडे लगाने की अपील की। यूडीएच मंत्री ने आमजन की विभिन्न परिवेदनाएं भी सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत निंदनीय एवं पीड़ादायक घटना है। राष्ट्रीय सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
TagsJaipur यूडीएच मंत्रीभीलवाड़ा निर्माणाधीन ब्रिजों निरीक्षणJaipur UDH MinisterBhilwara inspection of under construction bridgesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





