राजस्थान
Jaipur: दो दिवसीय 'राजस्थान आईटी दिवस 2025' का आयोजन 27-28 मार्च को
Tara Tandi
26 March 2025 11:34 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से 'राजस्थान आईटी दिवस 2025' का आयोजन 27-28 मार्च को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में किया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन राज्य में नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों, कॉर्पोरेट्स, भागीदारों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस आयोजन में 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें गणमान्य अतिथियों के साथ ही उद्योग संगठन, स्टार्टअप सीईओ और संस्थापक, मशहूर हस्तियां और देशभर से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव एवं आयुक्त श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि राजस्थान आईटी दिवस 2025 राज्य के डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण कदम होगा। यह आयोजन राजस्थान को डिजिटल उद्यमिता और तकनीकी प्रगति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह न केवल प्रौद्योगिकी विकास को गति देगा, बल्कि युवाओं को नवाचार के लिए भी प्रेरित करेगा।
पिच बैटल और गेम जैम होंगे मुख्य आकर्षण—
राजस्थान आईटी दिवस 2025 तकनीक, रचनात्मकता और व्यावसायिक कुशलता का रोमांचक मिश्रण होगा। इसमें शामिल हैं:
पैनल चर्चाएं: उद्योग के दिग्गज और विशेषज्ञ एआई के भविष्य, फिनटेक, सस्टेनेबल टेक इनोवेशन और राजस्थान में उद्यमिता की स्थिति जैसे विषयों पर गहन चर्चा करेंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में अनुभव दुबे, संस्थापक, चाय सुट्टा बार, मोहित यादव, सह-संस्थापक, मिनिमलिस्ट, महावीर प्रताप, अध्यक्ष, आरवीसीएफ, भारत सेठी, संस्थापक, रेज कॉफी, गौरव खत्री, संस्थापक और सीईओ, नॉइज, आशीष कुलकर्णी, सह-अध्यक्ष, एवीजीसी, समीर जैन, प्रबंध निदेशक, प्राइमस पार्टनर्स आदि शामिल होंगे।
पिच बैटल: इस पहल के तहत 20 स्कूली स्टार्टअप संस्थापक अपने नवाचारी विचार निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। विजेताओं को फंडिंग और मेंटरशिप के अवसर मिलेंगे।
स्टार्टअप बाजार: 25 उत्पाद-आधारित कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।
स्टार्टअप एक्सपो: 50 होनहार टेक स्टार्टअप्स और 25 शैक्षणिक संस्थानों के नवाचारों का प्रदर्शन होगा।
क्षमता निर्माण कार्यशालाएं: 500 से अधिक प्रतिभागियों के लिए एवीजीसी-एक्सआर, कोडिंग, रोबोटिक्स, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गेम जैम: 50 तकनीकी उत्साही और गेमर्स को वीआर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स का प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान किया जाएगा।
एवीजीसी-एक्सआर प्रतिभा प्रदर्शन: राजस्थान के फिल्म निर्माताओं और डिजिटल सिनेमा के नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
आईटी मंत्री देंगे ई-गवर्नेंस पुरस्कार—
आयोजन का समापन समारोह 28 मार्च को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड उपस्थिति में समापन समारोह में विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही ई-गवर्नेंस पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर ओबीएमएस पोर्टल और मोबाइल ऐप का लॉन्चिंग, रोजगार विभाग की नई वेबसाइट का उद्घाटन, स्टार्टअप्स को फंडिंग चेक वितरण और अटल उद्यमिता कार्यक्रम (एईपी) का शुभारंभ भी किया जाएगा।
TagsJaipur दो दिवसीयराजस्थान आईटी दिवस 2025आयोजन 27-28 मार्चJaipur two dayRajasthan IT Day 2025event 27-28 Marchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





