राजस्थान

Jaipur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन

Tara Tandi
12 Aug 2025 1:04 PM IST
Jaipur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष 15 अगस्त 2025 तक प्रदेश के विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि 13 अगस्त को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जन समुदाय, विद्यार्थियों एवं सभी वर्गो को आमंत्रित किया जाकर हम एक साथ है कि भावना से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सचिव नगर विकास न्यास को नोडल, आयुक्त नगर परिषद को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा हेतु एसीईओ जिला परिषद को जिला स्तरीय नोडल नियुक्त किया गया है।
तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस, आयुक्त नगर परिषद, सचिव न्यास, एसीईओ जिला परिषद, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका, उपनिदेशक महिला बाल विकास, एसडीएम गंगानगर, सीओ स्काउट, सीएमएचओ, उपनिदेशक उद्यान, खेल अधिकारी को विभिन्न प्रकार के उत्तरदायित्व दिए गए है।
Next Story