राजस्थान

Jaipur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सचिवालय में वितरित किए तिरंगे झंडे

Tara Tandi
14 Aug 2024 1:41 PM GMT
Jaipur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सचिवालय में वितरित किए तिरंगे झंडे
x
Jaipur जयपुर । पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त श्री रवि जैन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घर पर तिरंगा लगाने के लिए सचिवालय परिसर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को लगभग 10 हजार झंडे वितरित किए।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है।तिरंगा देशवासियों की आन--बान औऱ शान है। सभी देश की एकता व अखंडता के लिए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें।इस तिरंगे को हर घर पर फहराना है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम हेतु अभी तक 42 लाख 50 हजार तिरंगे वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में आमजन को जोड़ने के लिए राज्य में 41 हजार 257 तिरंगा यात्रायें , 14 हजार 566 वाहन रैली, 1 हजार 117 तिरंगा मेला, 5 हजार 368 तिरंगा कार्यक्रम, 97 हजार तिरंगा शपथ, 2 लाख 12 हजार तिरंगा सेल्फी अपलोड, एवं 72 हजार 4 सौ स्थानों पर तिरंगा केनवास लगाये गए। इन केनवास पर आमजन देशभक्ति के नारे एवं श्लोगन लिख रहे हैं।
Next Story