राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री निवास पर विवेकानंद जी के चित्र समक्ष अर्पित की श्रद्धांजलि
Tara Tandi
4 July 2025 1:57 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह स्वामी विवेकानंद जी की 123वीं पुण्यतिथि पर चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर स्वामी जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
श्री शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं में आत्मबल, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संचार किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके प्रसिद्ध संदेश ’उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो’ से प्रेरित होकर युवा ’विकसित भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विवेकानंद जी का जीवन सेवाभाव, आत्मविश्वास और कर्मयोग के मार्ग पर चलने की राह दिखाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को विश्वपटल पर स्थापित किया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद जी के विचार ’सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, दूसरों की सेवा करना ही सच्चा जीवन है’ को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किए।
TagsJaipur मुख्यमंत्री निवासविवेकानंद जीचित्र समक्ष अर्पित श्रद्धांजलिJaipur Chief Minister's residenceVivekananda jitribute paid in front of the pictureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





