राजस्थान
Jaipur : 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
Tara Tandi
6 May 2025 10:35 AM IST

x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के पहले दिन सोमवार को केवड़िया में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ पावन नर्मदा नदी के तट पर स्थित मां नर्मदा के दैवीय स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने इस दौरान मां नर्मदा से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण होने की कामना की।
इसके पश्चात श्री शर्मा एवं श्री नड्डा ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने कहा कि स्व. पटेल की यह भव्य प्रतिमा भारत के एकीकरण के महानायक के अतुलनीय साहस, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है।
इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं सांसद श्री मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।
TagsJaipur स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थलसरदार वल्लभभाई पटेलदी श्रद्धांजलिJaipur Statue of Unity siteSardar Vallabhbhai Patelpaid tributeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





