राजस्थान
Jaipur: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
Tara Tandi
14 Jun 2025 5:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने निर्देश दिए कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों का अवलोकन करें।
श्री खराड़ी ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की क्रियान्विति को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के पम्फलेट का विमोचन किया गया और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
जनजाति कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध राज्य सरकार—
जनजाति विकास मंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के तहत हर गतिविधि में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें। अभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। जानकारी सिर्फ औपचारिक नहीं हो और यह सरल शब्दों में साझा की जाए।
जिला परिषद सीईओ श्री पर्वत सिंह चुंडावत ने अभियान के तहत अब तक किए कार्यों से पीपीटी के माध्यम से मंत्री श्री खराड़ी को अवगत करवाया और भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
श्री खराड़ी ने कहा कि जनजाति समुदाय के समग्र कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अति आवश्यक है। उन्होंने राजीविका डीपीएम को निर्देशित किया कि अभियान में राजीविका समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिक्षा विभाग बच्चों को पर्यावरण, जल संरक्षण एवं पौधारोपण की महत्ता समझाएं ताकि वे भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित वातावरण दे सकें। उन्होंने पशुपालन विभाग को मंगला पशु बीमा योजना का अधिकाधिक लाभ पात्र पशुपालकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जनजाति विकास मंत्री ने अधिकारियों को भूजल संरक्षण हेतु पारंपरिक पद्धतियों के पुनरुद्धार और जल संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी धरातल पर भी दिखनी चाहिए। अधिकारी आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। श्री खराड़ी ने कहा कि योजनाओं के समुचित प्रचार—प्रसार और वंदे गंगा अभियान से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का जनजाति क्षेत्र कल्याण का सपना साकार होगा।
TagsJaipur जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्रीजिला स्तरीय अधिकारियों बैठकJaipur Tribal Area Development MinisterDistrict Level Officers Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





