राजस्थान
Jaipur: सांडेराव में जल्द बनेगा ट्रोमा सेंटर —पशुपालन मंत्री
Tara Tandi
1 Jun 2025 10:26 AM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए राज्य की भजनलाल सरकार लगातार प्रयासरत है। गंभीर रोगियों की ईलाज के अभाव में मौत न हो इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य सड़क मार्गों पर ट्रोमा सेंटर प्राथमिकता से खोल रहे हैं। इसी के तहत सांडेराव में जल्द ही ट्रोमा सेंटर खोला जाएगा।
मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले की ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सांडेराव में ट्रोमा सेंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांडेराव में जल्द ही ट्रोमा सेंटर चालू होगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने चार डॉक्टर्स व अन्य कर्मचारियों की भी स्वीकृति दी है। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बर्तन बैंक का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने पाली जिले के प्रवास के दौरान कोसेलाव, रोजड़ा व बांकली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर कोसेलाव की प्रशासक सोनी देवी भाटी, रतन देवासी, शिवराज सिंह बिठिया, महावीर सिंह जोधा, महिपाल सिंह जोधा, हनुमान भाटी, बलवंत परिहार, अमर सिंह परिहार, अमर सिंह हिगोली, मुकेश मोदी व शंकर सिंह राजपुरोहित मौजूद थे।
श्री कुमावत ने ग्राम पंचायत नेतरा के गांव रोजड़ा में आयोजित समारोह के दौरान यहां के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में करण सिंह नेतरा, हनवंत सिंह, नेतरा के प्रशासक छगनलाल सोलंकी, शिवराज सिंह बिठिया, रतन सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य मनीष मीणा, पूनम सिंह परमार व मुकेश मोदी मौजूद रहे।
TagsJaipur सांडेरावजल्द बनेगा ट्रोमा सेंटरपशुपालन मंत्रीJaipur SanderawTrauma center will be built soonAnimal Husbandry Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





