राजस्थान

Jaipur: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

Admindelhi1
21 May 2026 11:21 AM IST
Jaipur: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
x

जयपुर: भारतीय पुलिस सेवा बैच 2025 के सात प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट स्थित अत्याधुनिक अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अभय कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने वीडियो सर्विलांस, डायल 100 सिस्टम, डिस्पेचर, फॉरेंसिक तकनीक, आई.टी.एम.एस. सिस्टम सहित सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा ऐप एवं ‘महिला गरिमा’ पहल के बारे में भी विस्तार से बताया।

मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस तकनीक के माध्यम से आमजन को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संकटकालीन परिस्थितियों में कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित की सहायता करती है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने वीडियो वॉल पर सीसीटीवी कैमरों का लाइव प्रदर्शन देखा।

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर को अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Next Story