राजस्थान

Jaipur: त्योहारों पर बढ़ी रेलसेवा की अवधि, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार

Admindelhi1
31 Aug 2026 8:37 AM IST
Jaipur: त्योहारों पर बढ़ी रेलसेवा की अवधि, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार
x
त्योहारों के मद्देनजर जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का विस्तार

जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त को रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

Next Story