राजस्थान

Jaipur: शिव महापुराण कथा में ट्रैफिक रूट बदले

Admindelhi1
19 March 2026 2:08 AM IST
Jaipur: शिव महापुराण कथा में ट्रैफिक रूट बदले
x

जयपुर: जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में 20 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कथा का आयोजन वीटी रोड स्थित मेला ग्राउंड में प्रस्तावित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

यातायात पुलिस के अनुसार आयोजन के दौरान वीटी रोड, शिप्रापथ, मध्यम मार्ग और अरावली मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। ट्रैफिक प्लान के तहत दुर्गापुरा, मालवीय नगर, सांगानेर, जगतपुरा, वैशाली नगर और सोडाला सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं वीवीआईपी वाहनों का प्रवेश अरावली मार्ग की ओर से रहेगा।

इसके अलावा वीटी रोड और अरावली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। शिप्रा पथ और मध्यम मार्ग पर भी केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग की अनुमति होगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे आयोजन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Story