राजस्थान

Jaipur: जयपुर में IPL मैच के चलते ट्रैफिक में बदलाव

Admindelhi1
25 April 2026 11:46 AM IST
Jaipur: जयपुर में IPL मैच के चलते ट्रैफिक में बदलाव
x

जयपुर: राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 25 अप्रैल को होने वाले आईपीएल-2026 टी-20 क्रिकेट मुकाबले राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात प्रबंधन योजना लागू की है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें वीआईपी, अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) योगेश गोयल ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यूनिवर्सिटी गेट से यूनिवर्सिटी मोड़ टोंक रोड की ओर आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट किया जाएगा। टोंक रोड पर दबाव बढ़ने की स्थिति में गांधी नगर मोड़, गांधी सर्किल और आरबीआई कट से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा।

इसी तरह जेएलएन मार्ग, रामबाग चौराहा, स्टेच्यू सर्किल, पंकज सिंहवी मार्ग और विधानसभा तिराहा जैसे प्रमुख इलाकों में भी आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। मैच के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

गोयल ने बताया कि मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश द्वार के अनुसार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पूर्वी द्वार से आने वाले दर्शक अपने वाहन रामबाग स्थित स्कूल/कॉलेज ग्राउंड में पार्क करेंगे।

उत्तरी द्वार से आने वालों के लिए हाईकोर्ट अंडरग्राउंड पार्किंग, एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड और अंबेडकर सर्किल के पास व्यवस्था की गई है। पश्चिमी द्वार से प्रवेश करने वालों की पार्किंग अमरूदों के बाग में होगी। दक्षिणी द्वार से आने वाले पासधारकों के लिए आर्चरी ग्राउंड, तरण ताल और टेनिस ग्राउंड में पार्किंग रहेगी। वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्टेडियम परिसर इसके अलावा मैच के दौरान गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम तक भवानी सिंह रोड, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक जनपथ सहित कई मार्गों पर पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। स्टेडियम के चारों ओर का क्षेत्र भी नो-पार्किंग जोन रहेगा।

वहीं ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब सेवाओं के लिए अलग से पिकअप और ड्रॉप पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, एम्बुलेंस और अन्य आपात सेवाओं को निर्बाध आवाजाही की अनुमति रहेगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मैच के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Story