राजस्थान
Jaipur: पर्यटन शासन सचिव ने तैयारी बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
Tara Tandi
27 March 2025 10:32 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से आयोजित हो रहे भव्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार, 30 मार्च 2025 को अल्बर्ट हॉल पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों से समुचित समन्वय के लिए अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग, जयपुर में बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं मंत्री गणों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होने वाली उक्त सांस्कृतिक संध्या के सम्बन्ध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने जयपुर जिला कलेक्टर श्री जीतेन्द्र सोनी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अल्बर्ट हॉल पर रविवार 30 मार्च को शाम 7 बजे आयोजित होने वाली इस रंगारंग संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा और मधु भाट आदि बॉलीवुड कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी।
पर्यटन शासन सचिव श्री रवि जैन ने अधिकारियों 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह ही इस बार राजस्थान दिवस के अवसर पर भव्य लाइटिंग कर जयपुर शहर को सजाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर शहर के मुख्य चौराहों को भव्य रूप से सजाया जाए, आकर्षक लाइटिंग की जाए। शहर की मुख्य ईमारतों को भव्य रूप से रोशन किया जाए।
पर्यटन शासन सचिव ने नगर निगम को निर्देश दिए कि इस अवसर पर शहर में साफ सफाई की व्यवस्था उत्कृष्ट होनी चाहिए। श्री रवि जैन ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथिगणों के आगमन के साथ ही आमजन के आगमन हेतु बैठने की समुचित व्यवस्था सहित पीने के पानी एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर चिकित्सकीय सुविधा, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था के लिए चिकित्सा विभाग तथा लाइट की व्यवस्था हेतु जेवीवीएनएल को आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान दिवस के अवसर पर सप्ताह भर के आयोजन किए जा रहें हैं। जिसमें 26-27 मार्च को "देखो अपना शहर" जागरूकता यात्रा का विशेषयोग्य जन बच्चों के लिए अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, सुबह 9 बजे से आयोजन किया जाएगा। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस विशेष "मानस रामलीला" का आयोजन मुख्य ऑडिटोरियम, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में शाम 7 बजे किया जाएगा। "मानस रामलीला" के निर्देशक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अरु व्यास हैं। 28 मार्च को बिरला ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे
"तुलसीदास" – एकल अभिनय शेखर सेन द्वारा किया जाएगा। 29 से 30 मार्च को प्रकृति ट्रेकिंग एवं एडवेंचर इवेंट्स आयोजित होंगे। जिनमें 29 मार्च को अंबा माता मंदिर से सागर झील तक ट्रेकिंग (सुबह 6 बजे), 30 मार्च (रविवार): खेरी गेट से सागर झील तक ट्रेकिंग (सुबह 6 बजे) आयोजित होगी। 30 मार्च को ट्रेजर हंट और कार रैली को अमर जवान ज्योति से सुबह 11 बजे फ्लैग ऑफ किया जाएगा। तथा इसी दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि 25 मार्च से 30 मार्च तक के लिए जवाहर कला केंद्र में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक शिल्प, भोजन और कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
TagsJaipur पर्यटन शासन सचिवतैयारी बैठकविभिन्न विभागोंअधिकारियों दिए निर्देशJaipur Tourism Government Secretarypreparation meetingvarious departmentsofficers gave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





