राजस्थान

Jaipur: 28 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना, मौसम को लेकर चेतावनी

Admindelhi1
25 March 2026 12:20 PM IST
Jaipur: 28 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना, मौसम को लेकर चेतावनी
x

जयपुर: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 28 मार्च को प्रदेश के आठ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 से 27 मार्च तक अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में बीते दिन आंधी-बारिश की गतिविधियां कमजोर रही। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहे। जैसलमेर और बाड़मेर सहित कुछ इलाकों में हल्की धूलभरी हवाएं चलीं, जबकि तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री मापा गया। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रही, जबकि दिन में हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना रहा।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और धूप कम नजर आई। इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिमी जिलों में हल्के बादल बने रह सकते हैं। हालांकि 28 मार्च को एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और आंधी-बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है।

Next Story