राजस्थान

जयपुर: रीट परीक्षा में पेपर आउट मामले में तीन और आरोपित गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 April 2022 10:29 PM IST
जयपुर: रीट परीक्षा में पेपर आउट मामले में तीन और आरोपित गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल में सामने आया कि जोधपुर में रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र अन्य आरोपितों के साथ परीक्षा से पूर्व प्राप्त होना सामने आया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस और एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि रीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए चन्दन राम विश्नोई निवासी डूंगरपुर जिला पाली,डूंगर दान निवासी नागौर और समता विश्नोई निवासी फलोदी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है।

इनका जोधपुर में रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र अन्य आरोपितों के साथ परीक्षा से पूर्व प्राप्त होना सामने आया है। रीट प्रकरण में एसओजी ने अब तक 48 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Next Story