राजस्थान

Jaipur: हार्टफुलनेस रन में शामिल हुए हजारों प्रतिभागी

Admindelhi1
17 Nov 2025 11:20 AM IST
Jaipur: हार्टफुलनेस रन में शामिल हुए हजारों प्रतिभागी
x

जयपुर: हार्टफुलनेस मेडिटेशन की ओर से गुलाबी नगरी जयपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को चित्रकूट स्टेडियम वैशाली नगर में ग्रीन हार्टफुलनेस रन का भव्य आयोजन किया गया।

हार्टफुलनेस संस्थान के जोनल कोऑर्डिनेटर तरुण तोषनीवाल ने बताया कि दौड़ की तीनों श्रेणियां 1 किलोमीटर,2.5 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में बहुत बड़ी संख्या में 5 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

संस्था ने अब तक देश में अलग-अलग जगह पर लाखों पेड़ नियमित रखरखाव के साथ लगाकर सघन वन लगाए। टैगोर पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर, खंडेलवाल वैश्य कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, तथा अनेक संस्थाओं की प्रतिभागिता के साथ शहर की नामचीन हस्तियों विष्णु कांत (आईपीएस,आईजी पुलिस), देवेन्द्र पुरोहित (न्यूरो सर्जन), सौरभ तांबी (एयू बैंक), दुर्गेश खंडेलवाल (आरएसएस ,महानगर प्रमुख) आदि के साथ बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के बाद सभी ने हार्टफुलनेस ध्यान का आनंद प्राप्त किया।

Next Story