राजस्थान
Jaipur: 18 फरवरी को होगा नक्शा प्रोजेक्ट का नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री करेंगे शुभारंभ
Tara Tandi
17 Feb 2025 3:13 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है । इसी कड़ी में डिजिटल इंडिया लैंड रेकार्ड मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी को राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के 10 शहरों का चयन किया है । इस प्रोजेक्ट के तहत भिवाड़ी ,किशनगढ़,ब्यावर,सवायीमधोपुर,जैसलमेर,पुष्कर,बगरू,बहरोड़,नवलगढ़ और नाथद्वारा में नगरपालिका की सम्पूर्ण भूमि क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण द्वारा डिजिटल मैपिंग करवा कर भूमि अधिकार अभिलेख का डिजिटलीकरण किया जाएगा जिससे भूमि संबंधी सूचनाओं को साझा करना और पारदर्शी बनाना आसान होगा । राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वायत्त शासन,नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा किया जाएगा
डीएलबी निदेशक श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नक्शा परियोजना से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी । इससे शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का सटीक सीमांकन संभव होगा ।सम्पत्ति के स्वामित्व की जानकारी भी रजिस्टर होगी तथा लैंड रेकार्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे । इससे आमजन अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक में देख सकेंगे । यह पहल भूमि विवादों को कम करने, संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने और सुव्यवस्थित नगरीय विकास को गति देने में मददगार होगी । उन्होंने आमजन से इसमें सहयोग देने की अपील भी की ।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा संचार राज्य मंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मसानी द्वारा किया जाएगा।
TagsJaipur18 फरवरीनक्शा प्रोजेक्टनगरीय विकासआवासन मंत्री शुभारंभJaipur18 FebruaryMap ProjectUrban DevelopmentHousing Minister Inaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





