राजस्थान
Jaipur: प्रदेश के राज्यपाल ने सिरोही में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
Tara Tandi
6 Jun 2025 5:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर सिरोही पहुंचे। श्री बागडे ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा की स्थिति का उत्कृष्ट होना बेहद आवश्यक है, उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य करें और उन्हें तर्क करना सिखाएं। शिक्षक भी सिर्फ टेक्स्ट बुक तक सीमित न होकर टेक्स्ट बुक से बाहर का ज्ञान भी विद्यार्थियों को दे। उन्होंने नन्हे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए शैक्षिक गतिविधियों में रोचकता जोड़ने की बात कही।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल खेलने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जाए,ताकि बच्चों की मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों का ही विकास हो। उन्होंने भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को भी विशेष प्रयास कर शिक्षा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने शिक्षा एवं महिला अधिकारिता विभाग के समन्वय से बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने व कोई भी लड़की शिक्षा से न छूटे इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री बागडे ने हरियालो राजस्थान की समीक्षा करते हुए कहा कि जितने पौधे लगाएं जाऐं उनकी सारसंभाल भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी कम करने के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।
राज्यपाल श्री बागडे ने राजीविका के समूह द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में राजीविका के समुह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की अधिक से अधिक मार्केटिंग की जाए एवं प्रत्येक को व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इस दौरान समुह द्वारा किए गए व्यापार की लागत व नफा आदि की भी जानकारी जुटाने की बात कही।
उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कचरा निस्तारण के प्रक्रिया की भी समीक्षा की तथा निस्तारण के लिए सटीक प्रक्रिया अपनाने, खाद बनाकर काश्तकारों को लाभान्ति करने की बात कही। उन्होंने जिले में हर घर में शौचालय की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम सेवकों द्वारा यह सर्वे करवाया जाए की हर घर में शौचालय है या नहीं। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता, निर्माण एवं सारसंभाल पर भी चर्चा की।
राज्यपाल श्री बागडे ने जिले में सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में कोई भी गांव सड़क से वंचित न रहे इसके प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफल क्रियान्विति तभी प्रासंगिक है जब उस समस्या का पूर्ण रूपेण समाधान हो, जिसके लिए वह योजना संचालित की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ समस्त पात्र तक पहुचाने की बात कही।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अब तक लाभान्वित हुए लाभार्थियों के बारे में बताए जाने पर राज्यपाल श्री बागडे ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछडे वर्ग के लाभार्थियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने की बात कही।
TagsJaipur प्रदेश राज्यपालसिरोही जिला स्तरीय समीक्षा बैठकJaipur State GovernorSirohi district level review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





