राजस्थान
Jaipur : विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के अंबा जी मंदिर में किए माँ अम्बे के दर्शन
Tara Tandi
16 Sept 2025 12:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुजरात स्थित श्री अंबा जी मंदिर पहुँचकर माँ अम्बे के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माँ अम्बे से प्रदेश की सुख-समृद्धि, लोक कल्याण एवं सबके मंगल की कामना की।
इस पावन यात्रा के दौरान उनके साथ मंत्री श्री ओटा राम देवासी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद जालौर–सिरोही श्री लुम्बा राम और गुजरात के खेराली विधायक श्री सरदार भाई चौधरी भी उपस्थित रहे।
माँ अंबे के चरणों में सामूहिक रूप से आराधना कर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि माँ अम्बे की कृपा से हमें समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता है। यह दर्शन केवल आस्था का ही नहीं बल्कि सेवा और विकास के संकल्प का भी प्रतीक है। इस पावन दर्शन यात्रा ने न केवल श्रद्धा और आस्था को प्रगाढ़ किया बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिए समाज की सेवा हेतु नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।
TagsJaipur विधान सभा अध्यक्षगुजरात अंबा जी मंदिरकिए माँ अम्बे दर्शनJaipur Legislative Assembly SpeakerGujarat Ambaji Templedid Maa Ambe Darshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





