राजस्थान
Jaipur: 1 हजार 400 से अधिक युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह हुई प्रशस्त
Tara Tandi
30 March 2025 10:48 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस के अवसर पर शनिवार को जयपुर स्थित यूथ हॉस्टल में जिला प्रशासन, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार मेले का आयोजन हुआ।
उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि शासन सचिव श्री नीरज के. पवन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए रोजगार मेले में 1 हजार 440 युवाओं के रोजगार के साथ-साथ सुनहरे भविष्य की राह प्रशस्त हुई है। इस मौके पर युवा साथी केन्द्र का भी उद्घाटन किया गया। श्री नीरज के. पवन ने मौके पर ही 29 युवा आशार्थियों को विभिन्न निजी संस्थानों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
श्रीमती नवरेखा ने बताया कि रोजगार मेले में 4247 आशार्थियों ने भाग लिया। इसमें विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सिक्योरिटी, कॉल सेंटर, बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। कंपनियों ने मौके पर ही 965 युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया एवं प्रशिक्षण हेतु 475 आशार्थियों का चयन कर कुल 1440 आशार्थियों को लाभान्वित किया। इस मौके पर स्वरोजगार की जानकारी एवं करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।
रोजगार मेले में आईटीआई विभाग के श्री संदीप नाग एवं श्री नीरज माथुर भी उपस्थित रहे एवं युवा मामले विभाग के श्री कौशल पहाडिया जी की सहभागिता रही। पूर्णिमा कॉलेज, कानोड़िया कॉलेज, संगठ संस्थान एवं युवा साथी केन्द्र के करियर काउन्सलर्स ने इस मौके पर उपस्थित युवा आशार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
TagsJaipur 1 हजार 400अधिक युवाओंसुनहरे भविष्यराह हुई प्रशस्तJaipur 1 thousand 400more youthgolden futurethe path is pavedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





