राजस्थान
Jaipur: राजस्थान विधानसभा में 20 अगस्त से होगी कार्यवाही
Admindelhi1
31 July 2026 11:45 AM IST

x
राजस्थान विधानसभा सत्र की शुरुआत 20 अगस्त से
जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को राज्यपाल श्री हरी भाऊ बागडे ने आहूत करने कीअधिसूचना जारी कर दी है।
देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र का आहूत किया है। विधानसभा का सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा।
देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।
Tagsजयपुरराजस्थानविधानसभा20 अगस्तकार्यवाहीJaipurRajasthanAssembly20 AugustProceedingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





