राजस्थान

Jaipur: राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना -जिला प्रभारी मंत्री

Tara Tandi
7 Sept 2024 6:03 PM IST
Jaipur: राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना -जिला प्रभारी मंत्री
x
Jaipur जयपुर | गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना है। जिला प्रभारी मंत्री ने शनिवार को गणेश चतुर्थी मेला कार्यक्रम रारा शाहपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पदभार ग्रहण करते ही किसान, गरीब, बेरोजगार एवं आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा में घोषित योजना को धरातल पर पूरा किया जा रहा है इस संबंध में अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता समस्याओं का समय पर निस्तारण करना है।
श्री बेढम ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण एवं आमजन को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Next Story