राजस्थान
Jaipur: मत्स्य विभाग के निरीक्षण दल ने 1200 किलो मछलियों से भरी पिकअप को किया जब्त
Tara Tandi
20 Jun 2025 2:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मत्स्य पालन विभाग की निदेशक श्रीमती संचिता विश्नोई ने बताया कि मत्स्य पालन विभाग के निरीक्षण की कार्यवाही में विभाग की ओर से गठित निरीक्षण दल ने मछलियों से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया है। इसमें 1200 किलो मछलियां अवैध रूप से निषेध अवधि के दौरान विक्रय के लिए ले जाई जा रही थीं। निरीक्षण दल ने तत्काल प्रभाव से इन मछलियों को गड्ढे में दफन कर निस्तारित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस निषेध ऋतु में विभाग की यह पहली जब्ती कार्रवाई है।
श्रीमती विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्षा ऋतु के दौरान मछली मारने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी अनुपालना में मत्स्य पालन विभाग ने 16 जून से 31 अगस्त तक स्वच्छ जलाशयों की मछलियों के विक्रय, वस्तु विनिमय के प्रस्थापन अथवा अभिदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें संरक्षण देने के उद्देश्य से हर साल वर्षा ऋतु के दौरान मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
TagsJaipur मत्स्य विभागनिरीक्षण दल1200 किलो मछलियोंभरी पिकअप जब्तJaipur Fisheries Departmentinspection team1200 kg fish filled pickup seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





