राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल ने नव वर्ष की बधाई देते हुए सबके मंगल की कामना की

Tara Tandi
1 Jan 2025 2:50 PM IST
Jaipur: राज्यपाल ने नव वर्ष की बधाई देते हुए सबके मंगल की कामना की
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को बड़ी संख्या में आम और विशिष्ट जनों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री बागडे ने भी सभी को बधाई देते हुए सभी के मंगल की कामना की।
राज्यपाल बागडे से मिलने के लिए नव वर्ष के पहले दिन प्रातः से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल को गणमान्य लोग, विभिन्न विभागों, राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।
Next Story