राजस्थान
Jaipur : सोलहवीं विधानसभा का चौथा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Tara Tandi
11 Sept 2025 12:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र में नये आयामों को जोड़ने के साथ बुधवार को मध्यान्ह पश्चात 4 बजकर 58 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया। सत्र के समापन पर राष्ट्रगान हुआ। श्री देवनानी ने बताया कि चतुर्थ सत्र सोमवार, 1 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ था। इस सत्र में कुल 6 बैठकें हुई है। 10 सितम्बर तक चतुर्थ सत्र की कार्यवाही 18 घण्टे 40 मिनट तक चली।
91.5 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब प्राप्त-
श्री देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधान सभा के प्रथम तीन सत्रों के 91.5 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब राजस्थान विधान सभा को प्राप्त हो गए है। प्रथम सत्र के 2098 में से 2073 प्रश्नों के उत्तर विधानसभा को प्राप्त हो गए हैं। इसी प्रकार द्वितीय सत्र के 7945 में से 7657, तृतीय सत्र के 9701 में से 8351 प्रश्नों के उत्तर राजस्थान विधानसभा को प्राप्त हो गए है। श्री देवनानी ने बताया कि अधिकारियों के साथ निरन्तर समीक्षा किये जाने से राजस्थान विधान सभा को पहली बार समय पर अधिक संख्या में प्रश्नों के जवाब प्राप्त हुए है। श्री देवनानी ने कहा कि चतुर्थ सत्र में कुल 3008 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से तारांकित प्रश्न 1237, अतारांकित प्रश्न 1770 एवं अल्प सूचना प्रश्न एक हैं। कुल 120 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए, जिनमें से 53 प्रश्न मौखिक रूप से पूछे गये और उनके उत्तर भी दिये गये। इसी तरह 119 अतारांकित प्रश्न भी सूचीबद्ध हुए।
नियम-131 के अंतर्गत 78 प्रतिशत ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जवाब प्राप्त-
अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रक्रिया के नियम-131 के अंतर्गत 437 प्रस्तावों की सूचनाएं प्राप्त हुई। जिनमें से 14 प्रस्ताव अग्राह्य किये गए। सदन में संबंधित मंत्रीगण का ध्यान आकर्षित करने हेतु 2 प्रस्ताव कार्य-सूची में सूचीबद्ध किये गए। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में 142 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 136 के उत्तर प्राप्त हुए। इसी प्रकार द्वितीय सत्र के 733 प्रस्तावों में से 707 और तृतीय सत्र के कुल 811 प्रस्तावों में से 732 के उत्तर प्राप्त हुए। श्री देवनानी ने कहा कि 78 प्रतिशत ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जवाब भी विधानसभा को प्राप्त हुए हैं। तुलनात्मक रूप से यह प्रतिशत काफी अच्छा है।
प्रक्रिया के नियम 50 के अंतर्गत 134 स्थगन प्रस्ताव-
श्री देवनानी ने बताया कि प्रक्रिया के नियम 50 के अंतर्गत सदस्यों से कुल 134 स्थगन प्रस्तावों की सूचना प्राप्त हुई। इनमें से 21 स्थगन प्रस्तावों पर सदन में बोलने का अवसर दिया गया तथा 17 विधायकों ने अपने विचार रखे।
94 प्रतिशत जवाब आए नियम-295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख के प्रस्तावों के-
श्री देवनानी ने बताया कि विधायकगण द्वारा प्रक्रिया के नियम-295 के अंतर्गत 95 विशेष उल्लेख के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 78 विशेष उल्लेख की सूचनाएं सदन में पढ़ी गई या पढ़ी हुई मानी गई। विशेष उल्लेख की 15 सूचनाएं विधायकों के सदन में अनुपस्थित होने के कारण व्यपगत हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में कुल 59 प्रस्ताव प्राप्त हुए, इन सभी के उत्तर प्राप्त हो चुके हैं। द्वितीय सत्र में कुल 255 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 249 के उत्तर प्राप्त हुए। तृतीय सत्र में कुल 337 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 307 के उत्तर प्राप्त हुए। श्री देवनानी ने बताया कि तीनों सत्रों में कुल 651 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें 615 के उत्तर प्राप्त हुए एवं मात्र 36 ही लम्बित है। इनके जवाब भी विधानसभा को शीघ्र ही प्राप्त हो जाएंगे।
श्री देवनानी ने बताया कि विधायकगण द्वारा कुल 267 पर्चियां प्राप्त हुई। जिनमें से शलाका द्वारा कुल 20 पर्चियां चयनित हुई व संबंधित विधायकगण ने अपने विचार सदन के समक्ष रखें।
पर्याप्त विधायी कार्य सम्पन्न-
श्री देवनानी ने बताया कि वर्तमान सत्र में कुल 7 विधेयक पुरःस्थापित किये गये तथा प्रवर समिति द्वारा प्रस्तुत 3 विधेयकों कुल 10 विधेयक सदन द्वारा पारित किये गये तथा 1 विधेयक वापस लिया गया। उन्होंने बताया कि विधेयकों पर सदस्यों से कुल 161 संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 46 संशोधन प्रस्ताव सचिवालय स्तर पर अग्राह्य एवं 115 संशोधन स्वीकार किये गये। श्री देवनानी ने कहा कि विगत सत्र में कुल 12 विधेयक पुरःस्थापित किये जाकर 10 विधेयक सदन द्वारा पारित किये गये तथा 3 विधेयक प्रवर समिति को सुपुर्द किये गए। विधेयकों पर सदस्यों से कुल 210 संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 39 संशोधन प्रस्ताव सचिवालय स्तर पर अग्राह्य एवं 171 संशोधन स्वीकार किये गये।
TagsJaipur सोलहवीं विधानसभाचौथा सत्र अनिश्चितकाल स्थगितJaipur Sixteenth Assemblyfourth session adjourned indefinitelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





