राजस्थान

Jaipur: आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई

Admindelhi1
3 July 2024 9:16 AM GMT
Jaipur: आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई
x
एक अक्टूबर से होगी लागू

जयपुर: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट की लिस्ट में शामिल आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई है। नई दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। आमेर महल में अभी प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटक को 1100 रुपए शुल्क देना होता है।

इसमें से यात्रा अभिकर्ता के 90, हाथी प्रवेश शुल्क के 50, हाथी स्थल सफाई शुल्क के 20, हाथी कल्याण कोष के 30 और हाथी गांव विकास कोष के 60 रुपए शुल्क काटकर हाथी मालिक को 850 रुपए प्रति हाथी राउंड मिल रहा है। वहीं एक अक्टूबर, 2024 से प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटकों को 2500 रुपए देने होंगे। इसमें से करीब 400 रुपए विभिन्न शुल्क काटकर हाथी मालिक को 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 5 साल बाद हाथी सवारी की दरों में की गई वृद्धि की समीक्षा की जाएगी। आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि को लेकर पुरातत्व विभाग में गत माह 26 जून को बैठक हुई थी। जिसमें पर्यटन, पुरातत्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही टूर एण्ड ट्रेवल ट्रेड एवं हाथी मालिक शामिल थे।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के Director Dr. Pankaj Dharendra ने बताया कि आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में अभिवृद्धि की गई है। ये दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी।

Next Story