राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर के निर्देश पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आयोजन
Tara Tandi
9 Jan 2025 10:20 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर जयपुर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में सक्षम जयपुर अभियान के तहत सांभरलेक के पंचायत समिति सभा भवन में नागरिक सुरक्षा जयपुर की डीक्यूआरटी टीम द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नागरिक सुरक्षा जयपुर के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि इस ऑन स्पॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपातकालीन बचाव के तरीके प्राथमिक चिकित्सा , अग्निशमन के साथ-साथ कुआं , बोरवेल इत्यादि से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें और अपनी जान जोखिम में न डालते हुए कैसे दूसरों की मदद कर सकें और किस तरीके से आपदा न्यूनीकरण किया जा सके, इसके संबंध में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षक कार्यक्रम के दौरान रेस्क्यू टीम के अनुदेशक श्री असरार अहमद, श्री भीम मीणा, श्री राजेश एवं कृष्ण कुमार इत्यादि द्वारा डेमो प्रदर्शन किया गया। पंचायत समिति कर्मचाररियों, अधिकारियों, पटवारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
TagsJaipur जिला कलेक्टरनिर्देश सक्षम जयपुरअभियान आयोजनJaipur District CollectorDirection Capable JaipurCampaign Organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





