राजस्थान
Jaipur: कृषक कल्याण से साकार हो रहा समृद्ध राजस्थान का सपना- जिला प्रमुख
Tara Tandi
27 March 2025 10:39 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में प्रदेश के किसानों की भूमिका बेहद अहम है। किसान देश के अन्नदाता हैं, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। यह कहना है जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चोपड़ा का। श्रीमती रमा देवी ने यह बात हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन अकादमी के भगवत सिंह मेहता सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद किसानों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देखा। बीकानेर में हुए किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम में 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तान्तरण किया गया।
साथ ही, इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि में वृद्धि एवं मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा मंगला पशु बीमा योजना में लाभान्वितों का दायरा भी बढ़ाया गया है। कार्यक्रम में पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे औषधियों व टीकों की संख्या बढाकर 200 किए जाने तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए।
ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैल से खेती करवाये जाने पर 30 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के दिशा-निर्देश जारी किए गए। पीएमएफएमई योजना के तीन एफपीओ को अनुदान के तथा एक एफपीओ को शेयर मनी के चौक वितरण किए गए।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूंड सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
TagsJaipur कृषक कल्याणसाकार समृद्ध राजस्थान सपनाजिला प्रमुखJaipur Farmer Welfaredream of prosperous Rajasthan comes trueDistrict Headजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





