राजस्थान

Jaipur: संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Admindelhi1
26 Jun 2024 12:29 PM IST
Jaipur: संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
x
भारत के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते।

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संविधान संरक्षण मंच द्वारा 'संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है. भारत के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते।

आज लोकतंत्र और संविधान बचाने का दिखावा करने वालों द्वारा देश में लागू किया गया आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार संविधान को सर्वोपरि मानती है. उन्होंने देश के संविधान की रक्षा का अपना वादा बार-बार दोहराया है और हम प्रदेश में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

Next Story