राजस्थान
Jaipur: प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2024 का विषयवार शेड्यूल आयोग ने किया जारी
Tara Tandi
27 May 2025 12:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि 23 जून से 4 जुलाई तक उक्त परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के सुगम आयोजन हेतु विभिन्न विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है।
ग्रुप-ए में 5 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप ए के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-
हिंदी - 23 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
ज्योग्राफी - 24 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
इंग्लिश - 24 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
संस्कृत - 25 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
गणित - 25 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
ग्रुप-बी में 14 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 26 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप बी के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-
राजनीति विज्ञान - 26 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
हिस्ट्री - 27 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
बायोलॉजी - 27 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
केमिस्ट्री - 28 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
कॉमर्स - 28 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
फिजिक्स - 29 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
सोशियोलॉजी - 29 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
इकोनॉमिक्स - 30 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
उर्दू - 30 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
पंजाबी - 30 जून - दोपहर 2.30 से26 5.30 बजे तक
ड्राइंग - 1 जुलाई - प्रातः 9 से 12 बजे तक
होम साइंस - 1 जुलाई - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
राजस्थानी - 2 जुलाई - प्रातः 9 से 12 बजे तक
म्यूजिक - 2 जुलाई - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
ग्रुप-सी के अन्तर्गत 3 जुलाई को फिजिकल एजुकेशन विषय के पदों हेतु प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ग्रुप-डी के अन्तर्गत 4 जुलाई को कोच के पदों हेतु प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र ( कोच-ः फुटबॉल, हॉकी, खो-खो एवं रेसलिंग) की परीक्षा आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा।
TagsJaipur प्राध्यापककोच भर्ती परीक्षा 2024विषयवार शेड्यूल आयोग जारीJaipur ProfessorCoach Recruitment Exam 2024Subject wise schedule released by the commissionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





