राजस्थान
Jaipur: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी की पार्थिव देह लाई गई
Tara Tandi
24 April 2025 10:31 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सीए श्री नीरज उधवानी की पार्थिव देह बुधवार रात जयपुर लाई गई। एयरपोर्ट पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में जयपुर वासियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जिस क्रूरता से बेगुनाहों को धर्म पूछकर मारा गया, उसने पूरी मानवता को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस जघन्य कृत्य के विरुद्ध कड़ा निर्णय लेगी जिससे पूरी दुनिया को यह संदेश जाएगा कि ऐसा कायराना हमला करने का क्या परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि देश की शांति को भंग करने वाले इस जघन्य और कायरतापूर्ण अपराध के लिए जो भी जिम्मेदार है और जो पर्दे के पीछे से इसमें शामिल हैं, उनको बख्शा नहीं जायेगा।
संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल ने इस हमले को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर किया गया यह आतंकी हमला कायरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
TagsJaipur पहलगाम आतंकी हमलेजान गंवानेनीरज उधवानीपार्थिव देह लाई गईJaipur Pahalgam terrorist attacklost lifeNeeraj Udhwanidead body broughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





