राजस्थान
Jaipur: पर्यावरण संरक्षण की भावना रखना ही है योजना का उद्देश्य - हरिओम शर्मा
Tara Tandi
30 Jun 2025 7:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 सृजन की सुरक्षा (ए स्कीम फॉर इको-फेमिनिज्म) योजना की शुरुआत की है। उक्त योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा आमेर तहसील की ग्राम पंचायत लबाना में आज विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री हरिओम शर्मा ‘अत्रि’, सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए बताया कि रालसा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाये जाने, बालिकाओं को आगे बढ़ाये जाने व उनके प्रति होने वाले अपराधों की दर में कमी लाने तथा पर्यावरण को संरक्षित और पोषित किये जाने की दिशा में कार्य करने के उद्देश्य से नवीन योजना ‘‘सृजन की सुरक्षा’’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह योजना अप्रैल माह में जिला राजसमन्द में ग्राम पंचायत पीपलांत्री में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में जारी की गई थी।
सदस्य सचिव ने बताया कि उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक ग्राम पंचायत का चयन कर उस संबंधित पंचायत में माह जनवरी, 2025 से जन्मी बच्चियों के जन्म पर प्रत्येक बालिका के नाम पर 11 पेड़ लगाये जाने है। वृक्षारोपण के बाद बालिकाओं के साथ ही उन पौधों का भी पोषण किया जाना है ताकि प्रत्येक बालिका के साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को जीवित रखा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि योजना के अनुरूप माह जनवरी, 2025 से अब तक जन्मी बालिकाओं को हरित बालिका माना गया है अर्थात् प्रत्येक बालिका अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ अपने पर्यावरण का संरक्षण करते हुए आगे बढ़ेगी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत लबाना का चयन योजना के तहत प्रासंगिक, सामाजिक, आर्थिक आधार तथा सामुदायिक भागीदारी की क्षमता का मूल्यांकन करके किया गया है। इसी के साथ माह जनवरी से माह मई, 2025 के दौरान जन्मी कुल 23 हरित बालिकाओं के नाम पर 11 पौधों के अनुसार कुल 253 पौधे लगाए गये। इसी के साथ बच्चियों को ‘‘सृजन की सुरक्षा’’ के आई.डी. कार्ड बांटे गए ताकि प्रत्येक बालिका को हरित बालिका का एक नया नाम मिले तथा हरित बालिकाओं के अभिभावकगण को बालिकाओं के साथ पौधों की सुरक्षा का नवीन दायित्व प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी, आमेर श्री बजरंगलाल स्वामी द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों की जानकारी देते हुए रालसा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया जा रहा है जो कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए काफी सराहनीय है।
कार्यक्रम में श्री दीनबंधू सुरोलिया, विकास अधिकारी, आमेर, श्री बद्रीनारायण बागड़ा, प्रधान पंचायत समिति, आमेर, श्री श्रवण लाल शर्मा, पूर्व सरपंच, लबाना, श्रीमती आंची देवी शर्मा, सरपंच, लबाना, श्री गोपाल सिंह, वी.डी.ओ, लबाना, श्री गिर्राज सिंह, उप सरपंच, लबाना, श्री कन्हैयालाल मीना, क.स., हरित बालिकाएं एवं उनके अभिभावकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय से श्री नयनपाल सिंह तंवर, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री पूरणमल मीणा, श्री विनायक श्री प्रकाश मीणा एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
TagsJaipur पर्यावरण संरक्षणभावना रखनायोजना उद्देश्यहरिओम शर्माJaipur environmental protectionhaving feelingplanning objectiveHariom Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





