राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री की पहल पर गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का होगा सम्मान
Tara Tandi
10 July 2025 4:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार इस बार भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर (10 जुलाई) गुरुजनों के सम्मान में गुरुवंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश भर में धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा।
श्री शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को 2100 रूपए सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरुवंदन संदेश भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, जिला कलक्टर या उनके द्वारा नामित अधिकारी उपस्थित रहकर गुरुजनों का सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गत वर्ष से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम की पहल की है।
मुख्यमंत्री की गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा (10 जुलाई) के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का परिचायक है। यह हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
श्री शर्मा ने कहा कि गुरु वंदन कार्यक्रम गुरुजनों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इससे हमारी सनातन गुरु-शिष्य परंपरा और अधिक सशक्त होगी।
TagsJaipur मुख्यमंत्री पहलगुरु पूर्णिमाशिक्षकों सम्मानJaipur Chief Minister's initiativeGuru Purnimateachers' honorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





