राजस्थान
Jaipur: 23 जून से शुरू होगी शिक्षक-कोच परीक्षा, नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
Tara Tandi
21 Jun 2025 5:37 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 23 जून से 04 जुलाई 2025 तक प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवधि में विभिन्न पारियों में विभिन्न विषयों से संबंधित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जयपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 लाख 22 हजार 880 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) श्री गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 21 जून, 2025 से 04 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 21 जून एवं 22 जून 2025 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 23 जून से 04 जुलाई तक प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उप समन्वयकों एवं उड़नदस्तों की भी नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
TagsJaipur 23 जून शुरूशिक्षक-कोच परीक्षानियंत्रण कक्षहोगी निगरानीJaipur: Teacher-coach exam will start from 23rd Junecontrol room will be monitoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





