राजस्थान
Jaipur: महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शो पर चलें'— अधिकारिता मंत्री
Tara Tandi
29 May 2025 7:48 PM IST

x
Jaipur जयपुर । नगर निगम पाली एवं महाराणा प्रताप जन्म स्थली विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में महाराणा प्रताप जन्म जयंती समारोह गुरूवार को पाली के धान मंडी में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने सम्बोधित करते हुये कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर एवं उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिये हमें भी उनके जैसे त्याग, बलिदान, साहस और पराक्रमी की भूमिका में होना चाहिये। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा तथा स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिये जो त्याग व बलिदान दिया वो अतुलनीय है और इसीलिए उनका इतिहास में उच्च स्थान है। उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि अर्पित की।
श्री गहलोत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश का विकास करने के साथ—साथ पहलगाम आंतकी हमले का जवाब भी आपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया है, जिसमें हमारी सेनाओ ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।
इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्वावलम्बन प्रशिक्षण पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस केंद्र में मानसिक रूप से प्रभावित बच्चे अध्ययन करते हैं। इस अवसर पर कई विशिष्टगण मौजूद रहे।
TagsJaipur महाराणा प्रतापजीवन से प्रेरणाउनके आदर्शो चलेंअधिकारिता मंत्रीJaipur Maharana Pratapinspiration from his lifefollow his idealsEmpowerment Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





