राजस्थान

Jaipur : ‘विकसित राजस्थान 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर आमजन के सुझाव आमंत्रित

Tara Tandi
7 May 2025 7:31 PM IST
Jaipur : ‘विकसित राजस्थान 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर आमजन के सुझाव आमंत्रित
x
Jaipur जयपुर । राज्य को पूर्ण विकसित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से आर्थिक समृद्धि, सतत विकास तथा समावेशी विकास के केंद्र के रूप में परिवर्तित करने हेतु ‘विकसित भारत@2047‘ की राष्ट्रीय आकांक्षाओं के अनुरूप ‘विकसित राजस्थान@2047‘ विजन डॉक्यूमेंट को एक रोडमैप के रूप में तैयार किया जा रहा है।
इस विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से राज्य सरकार सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति में राज्य सरकार के साथ ही 8 करोड़ प्रदेषवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
‘विकसित राजस्थान@2047‘ विजन डॉक्यूमेंट राज्य का एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक दस्तावेज है जिसके आधार पर सभी विभाग अपने लक्ष्यों और प्रमुख कार्यक्षेत्रों के अनुरूप व्यवहारिक कार्ययोजनाएँ तैयार कर कार्य करेंगे। राज्य सरकार ने ‘विकसित राजस्थान@2047‘ विजन डॉक्यूमेंट पर नागरिकों, विशेषज्ञों और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए है ताकि हम सब मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु एक प्रभावी और समावेशी दृष्टिकोण तैयार कर सकें।
Next Story