राजस्थान
Jaipur: सीएनजी स्टेशन संचालकों को सख्त गाइडलाइन, अनावश्यक पोस्टिंग से बचने को कहा
Tara Tandi
9 May 2025 2:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा और कूकस में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्मिकों को सख्ती से हिदायत दी है कि सोशियल मीडिया पर किसी भी तरह की अनावश्यक प्रतिक्रिया भी ना करें।
एमडी श्री रणवीर सिंह शुक्रवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण हालात को देखते हुए हमें सतर्क व सजग रहना होगा। मॉक ड्रील सहित आवश्यक सभी सुरक्षा मानकों की पालना के साथ ही ब्लेक आउट की स्थिति में सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होेंने सीएनजी स्टेशन पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
श्री रणवीर सिंह ने सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।
डीजीएम सीएनपी श्री विवेक श्रीवास्तव व डीजीएम मार्केटिंग श्री विवेक रंजन ने डीपीएनजी व सीएनजी एरिया में लिक डिटेक्शन टेस्ट कराने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
वर्चुअल बैठक में कोटा डीजीएम ओएण्डएम श्री सीपी चौधरी और डीजीएम प्रोजेक्ट श्री आनन्द आर्य ने विस्तार से आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। नीमराणा मैनेजर श्री अतुल शुक्ला ने भी उठाये गये कदमों की जानकारी दी।
सीएफओ श्री दीप्तांशु पारीक और डीएम आईटी श्री गगनदीप राजोरिया ने सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी के साथ ही उनकी पालना सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, वर्चुअली रुप से प्रशांत खिंजालका, अविनाश सिंह, बिट्टू यादव, वीरु कुमार गौड़ सहित फील्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
--------
TagsJaipur सीएनजी स्टेशन संचालकोंसख्त गाइडलाइनअनावश्यक पोस्टिंगबचने कहाJaipur CNG station operatorsstrict guidelinesunnecessary postingasked to avoidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





