राजस्थान
Jaipur: स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक में जर्जर भवनों पर हुई सख्त चर्चा
Tara Tandi
31 July 2025 4:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । आमजन को सुरक्षित और सुगम जीवन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है । राज्य में संभावित भारी वर्षा के मद्देनज़र स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने गुरुवार को राज्य स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने समस्त नगरीय निकायों के उच्च अधिकारियों को सतर्क रहते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री जैन ने बैठक में विशेष रूप से जर्जर भवनों की पहचान एवं उन्हें गिराने के लिए चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान की प्रगति की समीक्षा की। श्री जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के 224 नगरीय निकायों में अब तक कुल 2 हजार 699 जर्जर भवनों की पहचान की जा चुकी है तथा इन्हें नियमानुसार सील व ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रगतिरत है ।
सामान्य जन की सुरक्षा सर्वोपरि बताते हुए शासन सचिव ने सख़्त निर्देश दिए कि सभी आयुक्त एवं अधीशाषी अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें एवं चिन्हित जर्जर भवनों के सामने एक स्पष्ट सूचना बोर्ड भी लगाएं , जिससे आमजन को चेतावनी मिल सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
बैठक में श्री जैन ने विद्युत तंत्र की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्युत डिस्कॉम के अभियन्ताओं के साथ समन्वय कर सड़क किनारे ढीले तारों को तुरन्त ठीक किया जाए।साथ ही बिजली के खम्भों, डीपी, केबल बॉक्स और स्वीच बॉक्स के पास फैले हुए लूज तारों को हटाया जाए,स्वीच बॉक्स के टूटे ढक्कनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।इसके अतिरिक्त आकस्मिक अग्निकांड या करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन वाहन, तकनीकी उपकरण एवं स्टाफ को पूर्णतः तैयार रखने के निर्देश भी श्री जैन द्वारा दिए गए।
श्री जैन ने सभी निकायों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित खतरों को शीघ्र दूर करें।
इस बैठक में हरियालो राजस्थान के तहत करवाए जा रहे पौधारोपण के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को अपने -अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में डीएलबी निदेशक श्री प्रतीक जुईकर, नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल, अतिरिक्त निदेशक श्री श्याम सिंह एवं सभी नगरीय निकायों के निकाय प्रमुख वीसी के माध्यम से जुड़े ।
TagsJaipur स्वायत्त शासन विभागसमीक्षा बैठकजर्जर भवनोंसख्त चर्चाJaipur Department of Autonomous Governancereview meetingdilapidated buildingsstrict discussionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





