राजस्थान
Jaipur: राज्य ओबीसी आयोग ने पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों पर पत्र लिखा
Tara Tandi
23 Aug 2025 12:08 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सचिव (सलाहकार) श्री अशोक कुमार जैन ने बताया कि ओबीसी आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लेख करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में ओबीसी के आरक्षण के संबंध में आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के संबंध में शुक्रवार को पत्र लिखा है। इस पत्र में आयोग ने कहा है कि वह पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दी जाने वाली अनुशंषाएं आगामी तीन माह में राज्य सरकार को सौंपेगा।
श्री अशोक कुमार जैन ने कहा कि आयोग द्वारा अभी राज्य के ओबीसी वर्ग के परिवारों का सर्वे तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कार्यरत संस्थाओं, राजनैतिक दलों एवं रिसर्च स्कॉलर्स से चर्चा कर आंकड़ें संकलित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसके आधार पर अनुशंषा की जाएगी।
श्री जैन ने कहा कि आयोग द्वारा संभाग एवं जिला मुख्यालयों का भ्रमण कर विभिन्न राजनैतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ओबीसी के आरक्षण हेतु व्यापक विचार-विमर्श एवं सर्वे के उपरांत ओबीसी आरक्षण के संबंध में अनुशंषा दी जाएगी।
TagsJaipur राज्य ओबीसी आयोगपंचायती राजनगरीय निकाय चुनावोंपत्र लिखाJaipur State OBC CommissionPanchayati RajUrban Body Electionswrote a letterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





