राजस्थान
Jaipur: राज्य मंत्री ने सिरोही में किया शिविरों का निरीक्षण
Tara Tandi
19 Sept 2025 12:57 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को सिरोही में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने आमजन द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे इन शिविरों में परिवेदनाओं को गंभीरता से सुने और उनका त्वरित निस्तारण कर सम्बन्धित को राहत प्रदान करें।
राज्य मंत्री ने कहा कि ये बेहद खुशी का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे राज्य में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुडे कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण कर उन्हे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है, इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
श्री देवासी ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान पट्टा वितरण, नाम शुद्धिकरण, आपसी सहमति के बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मंगला पशुबीमा पॉलिसी से सम्बन्धित दस्तावेज का वितरण भी किया गया।
TagsJaipur राज्य मंत्रीसिरोही किया शिविरों निरीक्षणJaipur State MinisterSirohi inspected the campsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





