राजस्थान
Jaipur: राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ
Tara Tandi
2 Aug 2025 3:27 PM IST

x
Jaipur जयपुर । नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सा उप केन्द्र - भाटकड़ा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने किया। पशु चिकित्सा उप केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 बिन्दु सं.127 के अन्तर्गत बनाया जाकर इसका शुभारम्भ किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने उष्ट्र संरक्षण योजना व गौशाला अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषकों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयास एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी ने की इस मौके पर सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में हुए नवाचार व निःशुल्क एम्बुलेंस से काश्तकारों की सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद महोदय ने 1962 मोबाईल वेटरनरी युनिट के बारे में अवगत करवाया तथा पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जानकारी दी । इस समारोह में विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।
TagsJaipur राज्यमंत्रीनवीन पशु चिकित्साउपकेन्द्र भाटकडाकिया शुभारंभJaipur State Ministernew veterinary sub-center Bhatkadainauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





