राजस्थान
Jaipur: वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का किया निस्तारण
Tara Tandi
8 July 2025 1:24 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को अपने अलवर निवास में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण करे निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने जनसुनवाई में आए फरियादियों की विद्युत, सडक, पुलिस आदि से संबंधित परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। आमजन को मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भगवान जगन्नाथ की आरती में हुए शामिल—
इससे पहले श्री शर्मा भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर प्रातःकालीन आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ के मेले की शुभकामनाएं दी।
TagsJaipur वन राज्यमंत्रीजनसुनवाई आमजनपरिवेदनाओं निस्तारणJaipur State Minister for Forestspublic hearingresolution of grievancesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





