राजस्थान
Jaipur: वन राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तवीरों की हौंसला-अफजाई की
Tara Tandi
2 Aug 2025 1:35 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के 200 फुट रोड स्थित फ्रेंडर्स गार्डन में रक्तदान महादान फाउण्डेशन एवं श्री श्यामा जुनेजा हॉस्पिटल में अर्चना फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पड़ने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं तथा मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश —
मंत्री श्री शर्मा ने रक्तदान महादान फाउण्डेशन के श्री गौरव जांगिड के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने फाण्डेशन के सदस्यों को पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और धरती मां को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से टीम के सदस्य अपने जन्मदिन आदि के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित रूप से देखाभाल भी करें। साथ ही कहा कि अपने जन्मदिन पर अन्य व्यक्तियों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित कर उन्हें पौधे भेंट करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले वृहद स्तर पर पौधारोपण लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है इसमें प्रत्येक नागरिक सहभागी बनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
TagsJaipur वन राज्यमंत्रीरक्तदान शिविररक्तवीरों हौंसला-अफजाईJaipur Forest Minister of Stateblood donation campencouragement to blood donorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





