राजस्थान
Jaipur: वन राज्य मंत्री ने लघु उद्योग भारती के स्थापना समारोह में की शिरकत
Tara Tandi
26 April 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के चैम्बर भवन मुंगस्का में लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर आयोजित सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र के उद्घाटन एवं रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शिरकत की।
मंत्री श्री शर्मा लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश भर में लघु उद्योग छोटे कामगारों को रोजगार के साथ-साथ कम मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती अलवर जिले के 600 से अधिक इकाइयों को संबल प्रदान करने का कार्य निरन्तर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में
राज्य सरकार द्वारा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु नित नई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं इससे युवा व नव उद्यमी आर्थिक मदद कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बल मिलेगा जिससे महिलाएं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
उन्होंने आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की हौंसला-अफजाई कर कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पड़ने पर व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। इस दौरान उन्होंने अपने नियमित पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
TagsJaipur वन राज्य मंत्रीलघु उद्योग भारतीस्थापना समारोह शिरकतJaipur State Minister for ForestsLaghu Udyog Bhartiattended the foundation ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





