राजस्थान
Jaipur: 5 सितम्बर को बिड़ला सभागार में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
Tara Tandi
4 Sept 2025 12:15 PM IST

x
Jaipur जयपुर । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025, 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह नोडल अधिकारी और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर 4 सितम्बर को सांय 6 बजे बिड़ला सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शिक्षक प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, विभाग के निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के सफल आयोजन के लिए बुधवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में श्रीमती शर्मा की अध्यक्षता में समस्त तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में समारोह के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों के प्रभारी एवं सहप्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में नोडल प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग, जयपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, जयपुर, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा, जयपुर एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur 5 सितम्बरबिड़ला सभागारराज्य स्तरीयशिक्षक सम्मान समारोहJaipur 5 SeptemberBirla AuditoriumState LevelTeacher Honor Ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





