राजस्थान
Jaipur: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का समापन
Tara Tandi
17 Dec 2024 7:21 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 'एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष' का मंगलवार को समापन हुआ।
तीन दिनों के लिए संचालित की गई इस प्रदर्शनी में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन भी प्रदर्शनी आमजन की जिज्ञासा एवं उत्सुकता का विषय बनी रही। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में संचालित की गई chillax प्रश्नोत्तरी में आमजन विशेषकर युवाओं ने सक्रिय प्रतिभागी बनकर प्रदेश के सामान्य ज्ञान का अर्जन किया।
प्रदर्शनी में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कांवट ने राजस्थान पुलिस द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। पुलिस निरीक्षक श्री गजेंद्र शर्मा ने मनोरंजक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से साइबर क्राइम के संबंध में आमजन के साथ उपयोगी जानकारी साझा की।
इसी प्रकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टॉल पर विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्ध साहित्य के माध्यम से भी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा मोहित ने प्रदर्शनी को एक सफल आयोजन बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जानने का बहुत ही कारगर माध्यम साबित हुई है। यहां पर सभी विभागों की स्टॉल पर वितरित हो रहा साहित्य एवं chillax प्रश्नोत्तरी द्वारा हम प्रदेश से संबंधित अपने सामान्य ज्ञान का आकलन कर पाए हैं।
TagsJaipur सूचना जनसंपर्कविभाग द्वारा आयोजितराज्य स्तरीय प्रदर्शनी समापनJaipur State level exhibition organised by Information Public Relations Departmentclosingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





