राजस्थान
Jaipur: प्रदेश सरकार विकसित सड़क तंत्र के लिए कृत संकल्पित– पटेल
Tara Tandi
24 Sept 2025 5:12 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य बजट घोषणा 2024- 25 में स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की लागत के अटल प्रगति पथ निर्माण कार्यों का शिलान्यास मंगलवार को जोधपुर के पाल स्थित पशु मेला मैदान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने किया।
डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध—
श्री शेखावत ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई, आतंकवाद पर अंकुश लगा और देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ी है।
अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में किए क्रांतिकारी परिवर्तन—
श्री शेखावत ने कहा मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। जिसकी बदौलत आज भारत विश्व की चार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा। उन्होंने कहा ‘एक राष्ट्र एक कर और एक बाजार’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2017 में जीएसटी कानून लाया गया। जिसकी बदौलत देश में कर संग्रहण सवा तीन गुना बढ़ा और विकास के कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध हुआ। टैक्स रिफॉर्म्स के कारण टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर एक करोड़ 65 लाख हो गई है।
स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देने का किया आह्वान—
श्री शेखावत ने कहा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की प्रत्यक्ष बचत होगी। उन्होंने कहा दैनिक उपयोग की प्रत्येक वस्तु पर लगभग शून्य या 5 प्रतिशत ही जीएसटी लगेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के कारण एक वर्ष में देश के नागरिकों की 2.50 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प साकार करें।
राजस्थान में बनेंगे 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे—
संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित सड़क तंत्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। महज डेढ़ वर्ष में 21 हजार 650 करोड़ रुपये व्यय कर 30 हजार 381 किमी सड़कों के विकास का कार्य करवाया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को चार भागों में बांट कर अत्याधुनिक 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया जाएगा।
श्री पटेल ने कहा लूणी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 315 करोड़ 68 लाख रूपये लागत के 298.15 किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल,केरू में ट्रॉमा सेंटर,कुड़ी में सीएचसी और 3 पीएचसी स्वीकृत करवाई गई।
उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में खोले नए महाविद्यालय
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा क्षेत्र में समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवी के 2 और 33 केवी का एक जीएसएस स्वीकृत करवाया गया है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।
इन कार्यों का शिलान्यास—
पाल पशु मेला सड़क से राजकीय विद्यालय तक अटल प्रगति पथ ( 3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रुपये।
- सिपियों की प्याऊ से पाली रोड़ तक अटल प्रगति पथ (सांगरिया) निर्माण कार्य (3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रूपये।
कार्यक्रम में पाल सरपंच श्री भल्लाराम सारण, सांगरिया सरपंच श्री तेजाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य श्री चैनाराम पटेल, श्री राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल, श्री मुल्तानराम, श्री तुलसीराम मेघवाल,श्री शैलाराम सारण, श्री श्याम खीचड़, श्री गणेश बीजाणी, श्री छोटू सिंह राठौड़, श्री रावतराम बिंजारिया,श्री गुमानराम देवासी,श्री श्रवण पटेल,श्री राकेश बिश्नोई,श्री पूसाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur प्रदेश सरकारविकसित सड़क तंत्रकृत संकल्पित– पटेलJaipur State Governmentdeveloped road networkdetermined – Patelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





