राजस्थान

Jaipur: वैज्ञानिक और पारदर्शी खनन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Tara Tandi
2 Aug 2025 1:10 PM IST
Jaipur: वैज्ञानिक और पारदर्शी खनन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
x
Jaipur जयपुर । प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान श्री टी. रविकान्त ने राज्य में खनिज खोज में लगी राज्य व केन्द्र सरकार की संस्थाओं को परस्पर सहयोग व समन्वय से मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। बेहतर एक्सप्लोरेशन और सटीक आकलन से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। राजस्थान में विपुल व विविध प्रकार की बेशकीमती खनिज संपदा को देखते हुए एक्सप्लोरेशन कार्य में समयवद्धता, एक्सप्लोरेशन परिणामों में गुणवत्ता पर बल देना होगा ताकि खनिज ब्लॉकों के ऑक्शन में सरकार को बेहतर राजस्व, प्रदेश में खनन क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित हो सके।
प्रमुख सचिव खान श्री टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय में ज्वाईट वर्किंग ग्रुप की 10 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप में भारत सरकार के खान मंत्रालय के निदेशक तकनीकी, जीएसआई, एमईसीएल, एएमडी, आरएसएमईटी और राज्य के खान व भूविज्ञान के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। श्री रविकान्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की खनन क्षेत्र के प्रति गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि मिनरल एक्सप्लोरेशन से लेकर ऑक्शन की नियमित समीक्षा के साथ ही सस्टेनेबल माइनिंग पर जोर देते रहे हैं।
श्री टी. रविकान्त ने कहा कि एक्सप्लोरेशन में जुटी केन्द्र व राज्य सरकार की संस्थाएं एक्सप्लोरेशन कार्य में गुणवत्ता, उपलब्धता और वाइविलिटी का सटीक आकलन करेगी तो ब्लॉकों के ऑक्शन में अधिक से अधिक भागीदारी तय होगी और उसका पूरा लाभ देश और प्रदेश को मिल सकेगा। उन्होंने बांसवाड़ा, बाड़मेर, सिन्देसरी में एक्सप्लोरेशन में आ रही स्थानीय स्तर की समस्या के निदान के लिए जीएसआई और खान विभाग जिला कलक्टर से मिलकर समाधान कराएं। उन्होंने आरएसएमईटी को भी एक्सप्लोरेशन कार्यों की भी टाइमलाईन बनाकर क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जियोलोजिकल सर्वें ऑफ इण्डिया के उपमहानिदेशक श्री अनिंध्यों भट्टाचार्य और निदेशक श्री हरीश मिस्त्री ने बताया कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में मेजर और माइनर मिनरल उपलब्ध है और जीएसआई द्वारा एक्सप्लोरेशन कर सरकार को जीएम और जीआर दी जा रही है ताकि ब्लॉक तैयार कर नीलामी और खनन हो सके। उन्होंने खान विभाग, जीएसआई और इससे जुड़ी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।
केन्द्रीय खान मंत्रालय के निदेशक तकनीकी श्री योगेन्द्र सिंह भांभू ने कहा कि माइनिंग सेक्टर में राजस्थान में तेजी से और सराहनीय कार्य हो रहा है। बेहतर समन्वय से इस गति को बनाये रखना होगा।
निदेशक खान श्री दीपक तंवर ने जीएसआई सहित एक्सप्लोरेशन संस्थाओं द्वारा प्राप्त रिपोर्टस की चर्चा करते हुए रिसोर्स के बेहतर आकलन और क्षेत्र में आने वाले अवरोधों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने पर जोर दिया।
मुख्यकार्यकारी आरएसएमईटी श्री आलोक जैन ने बताया कि संस्था द्वारा कराये जा रहे एक्सप्लोरेशन कार्य को परिणाम स्तर तक पहुंचाने में तेजी लाई जाएगी।
जेड्ब्लूजी बैठक में एमईसीएल से श्री आशीष सिंह, एएमडी से श्री राजारमन, खान विभाग से एसजी श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री सुशील हुड़्डा, व जीएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Next Story