राजस्थान
Jaipur: राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध - कला, साहित्य
Tara Tandi
27 Feb 2025 4:46 PM IST

x
Jaipur जयपुर । कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व के देवालयों, प्राचीन मंदिरों एवं स्मारकों के संरक्षण तथा उन्नयन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कि जैसलमेर में देवालयों और प्राचीन मंदिरों में मरम्मत और जीर्णोद्धार के सभी आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे।
कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व मंत्री गुरुवार को प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए संवेदनशील है। जीर्णशीर्ण मंदिरों एवं स्मारकों के मरम्मत का कार्य एक सतत प्रक्रिया है, जिसे वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार करवाया जाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसलमेर स्थित नभडूंगरी-शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वर्तमान स्थिति का प्राथमिकता से परीक्षण करवा कर आवश्यकतानुसार कार्य करवाया जाएगा।
इससे पहले विधायक श्री छोटूसिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने जैसलमेर जिले में पुरातात्विक महत्व के देवालय और प्राचीन मंदिरों की सूची सदन के पटल पर रखी।
TagsJaipur राज्य सरकारसांस्कृतिक धरोहरसंरक्षण प्रतिबद्ध - कलासाहित्यJaipur State Governmentcommitted to conservation of cultural heritage - artliteratureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





