राजस्थान
Jaipur: प्रदेश सरकार समग्र जनकल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध
Tara Tandi
4 July 2025 2:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ ही समग्र जनकल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र हो सके और इसके लिए उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
श्री पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं तथा जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वोपरि दायित्व है,जिसे संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके।
उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना तथा इनके बारे में संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय,पंचायतीराज,राजस्व, डिस्कॉम,चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग,जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों पर सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व कुलपति डॉ गुलाबसिंह चौहान,प्रो.गंगाराम जाखड़, प्रो. रामनिवास शर्मा,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री मोहम्मद शरीफ, सीबीईओ लूणी श्रीमती शमीम बानो, पं.स.सदस्य श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित,श्री जगदीश देवासी,श्री दिनेश राजपुरोहित,श्री राकेश बिश्नोई, खींवराज जांगिड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur प्रदेश सरकारसमग्र जनकल्याणसामुदायिक विकास प्रतिबद्धJaipur State Governmentcommitted to overall public welfarecommunity developmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





